किराना मंडी व गोदामों पर खाद्य विभाग का छापा, हड़कंप

रसड़ा (बलिया) दीपावली का त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की सूचना तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को खाद्य की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा गया। कई दुकानदार छापेमारी की सूचना पर अपनी दुकाने बंद कर फरार हो गए। दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य) आ•ामगढ़ मंडल वीके पांडेय व अभिहित अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव के सयुंक्त निर्देशन में चला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:07 AM (IST)
किराना मंडी व गोदामों पर खाद्य विभाग का छापा, हड़कंप
किराना मंडी व गोदामों पर खाद्य विभाग का छापा, हड़कंप

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : दीपावली के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार छापेमारी की सूचना पर अपनी दुकाने बंद कर फरार हो गए।

दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मंडल वीके पांडेय व अभिहित अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव के संयुक्त निर्देशन में चले छापेमारी अभियान में सात दुकानों से वनस्पति धी, सरसों तेल (जिओ लाइट ब्रांड), नमकीन (प्रकाश ब्राण्ड), बेसन (अनारकली गोल्ड ब्राण्ड), नमकीन, पनीर, बेसन का लड्डू के नमूना जब्त किया गया। इसके पूर्व टीम ने चार अक्टूबर को दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में ही किराना की दुकानों पर छापेमारी की थी जिसमें तीन दुकानदारों के खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए थे। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, दिनेश राय, नरेन्द्र कुमार, बिपिन कुमार गिरी व संतोष कुमार सहित पुलिस टीम भी सम्मिलित थे।

chat bot
आपका साथी