हस्तकला प्रदर्शनी को सभी ने सराहा

जासं बिल्थरारोड (बलिया) तहसील क्षेत्र से सटे श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज परिसर में शनिवार को गृहविज्ञान व चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 05:45 PM (IST)
हस्तकला प्रदर्शनी को सभी ने सराहा
हस्तकला प्रदर्शनी को सभी ने सराहा

जासं, बिल्थरारोड (बलिया) : तहसील क्षेत्र से सटे श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज परिसर में शनिवार को गृहविज्ञान व चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हस्तकला में प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक राष्ट्रकुंवर सिंह के साथ मऊ जनपद के राजीव गांधी पीजी कालेज के गृह विज्ञान की एचओडी प्रो.डा.इरम शानिया, डा.रूकैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगे करीब 70 स्टालों का निरीक्षण किया। गृहविज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए हस्तकला (होम मेड क्राफ्ट) के तहत बने डलिया, हैंडबैग, टोकरी, चप्पल, बैग आदि को सभी ने सराहा। इस दौरान डा. मो.खालिद, मैनेजिग डायरेक्टर प्रवीण कंवर सिंह, कांग्रेस नेता मृत्युंजय शुक्ल, सुफिया कलीम, तबस्सुम अली, रहमुल्लाह, सतीश कुमार, श्वेता समेत काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी