ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

-शव बरामद करने में पुलिस को नहीं मिली सफलता जासं बैरिया (बलिया) दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डालने के आरोप में दोकटी पुलिस ने पति सास ससुर देवर जेठानी समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा शुक्रवार को दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 05:22 PM (IST)
ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

जासं, बैरिया (बलिया): दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डालने के आरोप में दोकटी पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर, जेठानी समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा शुक्रवार को दर्ज किया है।

एसएचओ दिग्विजय ¨सह ने बताया कि मृतका तेतरी उर्फ हेवांती पत्नी भीम यादव सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मृतका की मां तरमुना देवी पत्नी हकड़ू यादव निवासी हृदयपुर (मुरारपट्टी) द्वारा तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि ससुरालियों ने दहेज के लिए मेरी बेटी को जलाकर मार दिए थे। इसके बाद शव गायब कर दिए थे। पुलिस ने जांचोपरांत दहेज हत्या का मामला शुक्रवार की देर शाम दर्ज कर लिया। अभी तक शव बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस के अनुसार ससुराली घटना के बाद घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इनकी तलाश की जा रही है, उनके मिलने पर ही शव बरामद हो पाएगा क्योंकि शव उक्त लोग कहां ले जाकर गायब किए हैं, यह गांव का कोई व्यक्ति नहीं बता पा रहा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी