श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई झांकी

प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया से संबद्ध रेवती शाखा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार की रात झांकी सजाई गई। इसे देखने के लिए लोगों की लोगों का रेला लग गया। इस दौरान संस्था की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान छोटी छोटी गईयां छोटे छोटे पांव राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 06:09 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 06:09 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई झांकी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई झांकी

जासं, रेवती (बलिया) : प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया से संबद्ध रेवती शाखा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार की रात झांकी सजाई गई। इसे देखने के लिए लोगों की लोगों का रेला लग गया। इस दौरान संस्था की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान छोटी छोटी गईयां, छोटे छोटे पांव, राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला, श्याम तेरी बंसी आदि गानों पर प्रस्तुत नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर संचालिका बहन पुष्पा देवी, कविता देवी, शैल कूमारी, बीके सरोज, बब्लू, राजेश गुप्ता, मुनमुन पांडेय, गोलू पटेल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी