आसमान में पूरे दिन उमड़ते-घुमड़ते रहे बादल

जागरण संवाददाता बलिया मौसम का मिजाज बुधवार को एक बार फिर बदला-बदला नजर आया। एक दिन पू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 06:22 PM (IST)
आसमान में पूरे दिन उमड़ते-घुमड़ते रहे बादल
आसमान में पूरे दिन उमड़ते-घुमड़ते रहे बादल

जागरण संवाददाता, बलिया: मौसम का मिजाज बुधवार को एक बार फिर बदला-बदला नजर आया। एक दिन पूर्व तक सुबह घना कोहरा पड़ने के बाद एकाएक तेज धूप। इससे लोगों को सुबह ठंड तो दिन में गर्मी का एहसास हुआ था। इसके बाद अगले दिन सुबह हल्की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया।

वहीं दिन चढ़ने के साथ ही मौसम में गर्मी आने लगी और आकाश में बादल छाने लगे। पूरे दिन आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। आसमान में छाये बादलों ने मौसम की प्रकृति को बदल कर रख दिया। पूरे दिन बादलों के प्रभाव से मौसम थोड़ा गर्म अवश्य रहा लेकिन मौसम की बदली प्रकृति ने लोगों को ठंड के प्रति सचेत कर दिया है। दिनभर मेघ और सूर्य किरणों के बीच लुकाछिपी चलती रही। आसमान में बादलों की जमघट के साथ हवा की अनुपस्थिति से बारिश की संभावना बलवती होती दिखी।

chat bot
आपका साथी