वंचित समाज अधिकार रैली में बुलंद की आवाज

भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को यहां वंचित समाज अधिकार चेतना रैली का आयोजन किया गया था जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टीजन अधिकार पार्टीराष्ट्रीय उदय पार्टी जनता क्रांति पार्टी एवं राष्ट्रीय उपेक्षित पार्टी की भागीदारी रही। रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में गरीबों के हक का कोई कार्य नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 07:05 PM (IST)
वंचित समाज अधिकार रैली में बुलंद की आवाज
वंचित समाज अधिकार रैली में बुलंद की आवाज

जासं, सुखपुरा(बलिया) : भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को यहां वंचित समाज अधिकार चेतना रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी,जन अधिकार पार्टी,राष्ट्रीय उदय पार्टी, जनता क्रांति पार्टी एवं राष्ट्रीय उपेक्षित पार्टी की भागीदारी रही। रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में गरीबों के हक का कोई कार्य नहीं हो रहा है। बाबा साहेब ने जो सपना देखा था वह सपना पूरा नहीं हुआ।

इस मौके पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों का हक लेना चाहती है। अति पिछड़ी जातियों को एससी का दर्जा देने के नाम पर राजनीति कर रही है। सुखपुरा की ऐतिहासिक रैली की गूंज दिल्ली तक जाएगी। राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू रामपाल ने कहा कि यह मोर्चा 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएगी। सरकार में विकास बीमार पड़ गया है। राष्ट्रीय उपेक्षित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि सरकार गरीबों को भागीदारी देना नहीं चाहती, सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सात लाख संविदा कर्मियों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने कहा कि आज भी गरीब आजाद नहीं है गुलामी का जीवन जी रहा है। जिसको हम सत्ता पर बिठाते हैं वही हमको लूटना चाहता है। रैली को बलराम राजभर, राजमती निषाद, अर्कवंशी, मूलचंद निषाद, राणा अजीत प्रताप सिंह, राधिका पटेल, सर्वेश पाल, महेंद्र राजभर, अरविद राजभर आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम, विनोद तिवारी, पुनीत पाठक, कौशल राय, राजेश सिंह, राहुल सिंह, अजय सिंह, मुस्ताक अहमद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुहैलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं संचालन सुनील सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी