दबंगों ने महिला सहित आधा दर्जन को पीटा

जासं, रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के गौरपुरा प्रधानपुर गांव में गुरुवार की रात लगभग आठ बजे दबंगों ने अशोक ¨सह के घर में घुसकर लाठी-डंडे से तोड़फोड़ करते हुए महिला सहित आधा दर्जन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। इन सभी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अशोक ¨सह के घर में वैवाहिक कार्यक्रम था। इसी बीच कुत्ता को पीटने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते-देखते एक पक्ष ने घर में घुसकर उपद्रव शुरू कर दिया। हमलावरों द्वारा पीटे जाने से सुभाष (5

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 07:06 PM (IST)
दबंगों ने महिला सहित आधा दर्जन को पीटा
दबंगों ने महिला सहित आधा दर्जन को पीटा

जासं, रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के गौरपुरा प्रधानपुर गांव में गुरुवार की रात लगभग आठ बजे दबंगों ने अशोक ¨सह के घर में घुसकर लाठी-डंडे से तोड़फोड़ करते हुए महिला सहित आधा दर्जन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। इन सभी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अशोक ¨सह के घर में वैवाहिक कार्यक्रम था। इसी बीच कुत्ता को पीटने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते-देखते एक पक्ष ने घर में घुसकर उपद्रव शुरू कर दिया। हमलावरों द्वारा पीटे जाने से सुभाष (58), सुभ्रांष शेखर उर्फ टारजन (25), शशांक (26), दिनेश (35), अशोक ¨सह (58) व भारती ¨सह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें सुभ्रांष शेखर व भारती ¨सह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी