पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत

जासं सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर पिकअप क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Jan 2022 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 07 Jan 2022 05:09 PM (IST)
पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत
पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत

जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुद्रबार निवासी हृदय नारायण गोड़ पैदल नवरतनपुर चट्टी पर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पीछे से आ रही पिकअप उन्हें टक्कर मारते हुई निकल गई। हादसे की खबर सुनते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी