राष्ट्र प्रेम की भावना करनी होगी जागृत

-बैरिया में छात्रों ने तो बिल्थरारोड में भाजपाजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा बलिया : केंद्र सरक

By Edited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 10:42 PM (IST)
राष्ट्र प्रेम की भावना करनी होगी जागृत

-बैरिया में छात्रों ने तो बिल्थरारोड में भाजपाजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बलिया : केंद्र सरकार के आह्वान पर लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपद के कई क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बैरिया में छात्रों ने तो बिल्थरारोड में भाजपाजनों ने तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को जागरूक करने का काम किया।

विधायक व एसडीएम ने किया तिरंगा यात्रा का उद्घाटन

बैरिया : केंद्र सरकार के आह्वान पर श्री नीलम देवी पीजी कालेज धतुरी टोला के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का उद्घाटन विधायक जयप्रकाश अंचल व एसडीएम अर¨वद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा मैनेजर ¨सह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद स्मारक तक पैदल गया और शहीदों को माल्यार्पण करने के बाद समाप्त हो गया। इसमें महाविद्यालय के प्रबंधक संजय ¨सह पप्पू के अलावा प्राचार्य डॉ.सत्येंद्र मिश्र, डॉ.अमित आर्य, डॉ.सुदिष्ट मिश्र व हरिकंचन ¨सह आदि मौजूद थे।

भाजपाजनों ने शहीदों की याद में लहराया तिरंगा

बिल्थरारोड : भाजपा नेताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाल देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वालों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता धनंजय कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का काफिला चौकिया मोड़, रेलवे स्टेशन, बिल्थराबाजार, अखोप, उधरन, भीमपुरा, कसेसर, ताड़ीबड़ागांव, नगरा, परसिया, मालीपुर, फरसाटार, चौकिया मोड़ व चरौंवा आदि गांवों से गुजरा। इस दौरान भाजपा नेता अजय ¨सह, यशवंत ¨सह, ¨चटू, अरुण कन्नौजिया, मोतीलाल राजभर, संजीत शर्मा, रामदबर निषाद, राजेंद्र यादव, सखीचंद्र राजभर, बृजेश ¨सह, क्रांति ¨सह, ज्ञानेंद्र कुमार गुड्डू आदि मौजूद थे। इधर मधुबन के पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवदेनी साधू व भाजपा नेता शिवनाथ लंकेश के नेतृत्व में भी अलग-अलग क्षेत्र से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सलेमपुर सांसद र¨वद्र कुशवाहा ने भी शिरकत किया। जुलूस में प्रमोद ¨सह, झारखंडे ¨सह, पृथ्वीपाल ¨सह, रणजीत कुशवाहा, मनोज मिश्रा, धर्मदेव ¨सह, सूर्यबली राम, सुरेंद्र चौहान, सूर्यबली राम, धर्मदेव ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी