हर हाल में बने भयमुक्त माहौल

बलिया : जिलाधिकारी शरद कुमार ¨सह व नवागत एसपी मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल

By Edited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 07:24 PM (IST)
हर हाल में बने भयमुक्त माहौल

बलिया : जिलाधिकारी शरद कुमार ¨सह व नवागत एसपी मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में आयोजित बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान एसपी ने थानावार अपराध व उसमें अब तक हुई कार्रवाई को जांचा। अधिकारियों ने जनपद में भयमुक्त माहौल बनाने पर बल दिया। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोग भयमुक्त रहें, महिलाएं भी बाहर अपने आपको सुरक्षित महसूस

करें, इस तरह का माहौल बनाना है। इसके लिए पुलिस को लगातार भ्रमण करते रहना होगा। विशेषकर सुनसान

इलाकों में व भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगहबानी रखनी होगी। कहा कि पुलिस का व्यवहार व कार्य ऐसा हो

जिससे लोगों तक यह संदेश जाए कि पुलिस हमारे लिए तत्पर है। एसपी श्री झा ने सभी एसओ का परिचय जाना। इसके लिए सभी से बारी-बारी से उनके क्षेत्र से संबंधित फीड बैक लिया। कहा कि मुकदमों के तहत गिरफ्तारी व

कार्रवाई तेजी से हो। पीड़ितों को न्याय व दोषी को सजा मिले, इसका विशेष ध्यान रखें। अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने जनपद की स्थिति के बारे में नवागत एसपी को बताया। इसमें सभी क्षेत्राधिकारी, एसओ व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी