ट्रैक्टर पिकअप भिड़ंत में चालक समेत दो घायल

दुबहड़ (बलिया) : बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी गांव के सामने शनिवार की शाम सात बजे ट्र

By Edited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 07:34 PM (IST)
ट्रैक्टर पिकअप भिड़ंत में चालक समेत दो घायल

दुबहड़ (बलिया) : बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी गांव के सामने शनिवार की शाम सात बजे ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में ट्रैक्टर चालक लल्लन पासवान (32) व उस पर बैठा उमा चौधरी (40) निवासी ब्यासी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के इंजन का परखचे उड़ गए। खेत जोतकर चालक ट्रैक्टर लेकर अपने गांव आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय बैरिया की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे ट्रैक्टर सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के कारण मार्ग पर आधा घंटा आवागमन बाधित रहा।

chat bot
आपका साथी