ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

नरहीं (बलिया): गाजीपुर-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसंतपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह नवमी की पूजा

By Edited By: Publish:Sat, 28 Mar 2015 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2015 07:12 PM (IST)
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

नरहीं (बलिया): गाजीपुर-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसंतपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह नवमी की पूजा करने जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं साथ रही एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।

बसंतपुर निवासी अच्छोदेवी (70) अपने गांव के ही सुशीला देवी (45) के साथ भोर में घर से गांव के बाहर काली मां के मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसंतपुर गांव के सामने तेज गति से बलिया की तरफ से आ रहा ट्रक इन दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे अच्छोदेवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगी। घटना को देख आसपास के लोग आ गए। गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर तेजी से भाग निकला। घटना की सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी ट्रक का पता नहीं चल सका।

chat bot
आपका साथी