बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

उधरन (बलिया) : दीपों के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर कीड़िहिरापुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्क

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 06:23 PM (IST)
बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

उधरन (बलिया) : दीपों के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर कीड़िहिरापुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों ने क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर दीपावली पर्व पर शांति-सद्भाव कायम रखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया गया। स्कूल प्रांगण से निकाली गई जागरुकता रैली को भीमपुरा थानाध्यक्ष दीपनारायण सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्रों ने पटाखों से रहे दूर-सुरक्षित मनाएं दीपावली.., पर्यावरण को न पहुंचाएं नुकसान.., आदि नारे लगा रहे थे। संस्थापक विजय शंकर यादव ने सभी छात्रों को पर्व की बधाई दी। रैली में हर्षव‌र्द्धन तिवारी, जैकी सिंह, मोहित मौर्या, प्रशांत सिंह, विभा यादव, उमंग उपाध्याय, प्रियंका यादव, अभिषेक मिश्र आदि ने सहभागिता की।

chat bot
आपका साथी