स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक

By Edited By: Publish:Sun, 17 Aug 2014 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 17 Aug 2014 07:19 PM (IST)
स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक

मझौंवा (बलिया) : हल्दी थाना क्षेत्र के बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के मझौवां गांव के सामने रविवार को गंगा में स्नान करते समय युवक डूब गया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका। युवक की मौत से उसके गांव में कोहराम मच गया।

दुर्जनपुर निवासी विशाल उर्फ गुंगन (20) पुत्र कुदरीस मियां सुबह घर से गंगा स्नान करने आया। वह मझौंवा-पचरूखियां कटान निरोधक स्थल पर बने स्पर संख्या- 23 के पास स्नान करने लगा। एक बार नदी में डुबकी लगाने के बाद वह स्पर पर बैठ गया। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह नदी में चला गया। यह देख लोग हो हल्ला मचाने लगे। नाविक भी मौके पर पहुंच गए लेकिन नदी की धारा तेज होने से उसका पता नहीं चल सका। इसकी खबर पाते ही एसओ कन्हैया यादव दल बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव की तलाश के लिए जाल डलवाया लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। युवक की डूबने की खबर से उसके गांव में कोहराम मच गया। काफी संख्या में गांव से भी लोग घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

chat bot
आपका साथी