दरगाह ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू

By Edited By: Publish:Tue, 22 Apr 2014 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 22 Apr 2014 11:46 PM (IST)
दरगाह ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू

बहराइच : शहर के छावनी से दरगाह जाने वाले मार्ग पर बन रहा ओवरब्रिज पूर्ण हो गया है। इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि चार वर्ष से अधिक समय पूर्व ओवरब्रिज निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था। बसपा सरकार में इसका निर्माण प्रारंभ हुआ था। निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई थी। जेठ मेले के पूर्व ओवरब्रिज को तैयार करने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्देश दिए थे। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया है। ओवरब्रिज पर आवागमन प्रारंभ होने से जाम की लगने वाली समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

chat bot
आपका साथी