दिल्ली की गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत गतका पार्टी ने दिखाए हैरत अंगेज करतब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:02 AM (IST)
दिल्ली की गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
दिल्ली की गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

बहराइच : गुरुसिंह सभा पयागपुर की ओर से शनिवार को गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। भूपगंज बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पंचप्यारे की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। दिल्ली से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

शोभायात्रा पूर्व प्रधान सरदार गुरभेज सिंह के आवास से शुरू होकर पंचायती मंदिर मोड़, भरत मिलाप चौराहा, मौनी बाबा चौराहा, स्टेशन मोड़, पुराना डाकघर, ब्लॉक कार्यालय, मसूदपुर चौराहा, रामलीला गेट होते हुए गुरुद्वारा पहुंची। भरत मिलाप चौराहे पर रामलीला समिति के कार्यकर्ताओं ने 51 किलो गुलाब के फूल से स्वागत किया। गणेश पूजन समिति की ओर से जलपान कराया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से प्रसाद वितरण के लिए काउंटर लगाए गए। ज्ञानी जत्था ने शबद-कीर्तन किया। शोभायात्रा से पहले पानी डालकर झाड़ू लगाकर स्वच्छता की अलख जगाई गई। मटेरा, रिसिया, बहराइच, विशेश्वरगंज, नानपारा, गोंडा समेत अन्य स्थानों के श्रद्धालु शामिल हुए। दीनू माहेश्वरी, निशंक त्रिपाठी, मनोज सोनी, पंकज कसेरा, आनंद पांडेय, राहुल सोनी, विपिन श्रीवास्तव, मालिकराम शर्मा, सरदार गुलाब सिंह, हरजीत सिंह, बच्चन सिंह, रघुवीर सिंह, गुरमीत सिंह, पल्ली सिंह, कैप्टन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी