एकजुट भारत के असल वास्तुकार थे सरदार पटेल

जागरण टीम श्रावस्ती लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती शनिवार को मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:06 PM (IST)
एकजुट भारत के असल वास्तुकार थे सरदार पटेल
एकजुट भारत के असल वास्तुकार थे सरदार पटेल

जागरण टीम, श्रावस्ती : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

भिनगा नगर के पटेल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने की। सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि देश की 565 रियासतों को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एकता के सूत्र में पिरो कर अखंड भारत की नींव रखी। भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य शंकर दयाल पांडेय, हरीश चंद्र गुप्ता, विजय आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभासद गोली राम, अवजीत सिंह, आमिर खान, आफताब अहमद, अलख राम यादव, गिरीश तिवारी, आशीष आर्य मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। अपना दल की ओर से अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर रोड शो का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम टीके शिबु ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई। सभी थानों व पुलिस चौकियों पर भी कार्यक्रम हुआ। इकौना के स्व. श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी ने देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सरदार पटेल की नीतियों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी