दावे फेल बसों की कमी से परेशान हुई बहनें

दावे फेल बसों की कमी से परेशान हुई बहनें

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 12:48 AM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 12:48 AM (IST)
दावे फेल बसों की कमी से परेशान हुई बहनें
दावे फेल बसों की कमी से परेशान हुई बहनें

दावे फेल बसों की कमी से परेशान हुई बहनें

बहराइच : रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को निश्शुल्क यात्रा की सौगात दी गई, लेकिन इसके लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। बसों में जगह पाने के लिए दिन भर बहनों को जद्दोजहद करनी पड़ी। तमाम लोग बसों में खड़े-खड़े यात्रा करने को विवश हुए तो तमाम लोग दूसरे साधनों से गंतव्य जाने को विवश हुए। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने इस बार दो दिन बहनों को निश्शुल्क यात्रा की सौगात दी। इसे देखते हुए गुरुवार को बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों यहां जाने को तैयार हुईं और बस अड्डे पहुंच गई। इसके अलावा नौकरी पेशा लोग भी त्योहार पर अपने घरों को जाने की तैयारी में थे, उन्हें भी बसों की कमी से रूबरू होना पड़ा। गुरुवार को सुबह से ही बस अड्डे पर भीड़ रही। जैसे ही कोई बस जाने को तैयार होती, लोग उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करने लगते। लोगों को बसों में जगह पाने के लिए काफी देर तक मारामारी करनी पड़ी। तमाम बहनों को सीट नहीं मिली, उन्हें किसी तरह भीड़ के बीच खड़े-खड़े भाइयों के घर तक जाना पड़ा। शुक्रवार को भी यही स्थित देखने को मिली। महिलाओं के साथ वे बच्चे जो अपनी मां के साथ जा रहे थे, उन्हें भी भीड़ में काफी देर खड़े होकर सफर करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी