सेवा समर्पण दिवस के रूप में मना पीएम का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को सेवा समर्पण दिवस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:40 PM (IST)
सेवा समर्पण दिवस के रूप में मना पीएम का जन्मदिन
सेवा समर्पण दिवस के रूप में मना पीएम का जन्मदिन

बहराइच : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अस्पताल में युवाओं ने रक्तदान किया। मरीजों को फल बांटा गया।

भाजयुमो ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के नेतृत्व में सेवा समर्पण दिवस आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। जिला मीडिया प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि संयोजक ज्ञानेंद्रधर शर्मा ज्ञानी रहे। बृजेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सिद्धार्थ त्रिपाठी, लोकेश, अर्जुन सोनी, स्कंद सिंह, किशन, दिनेश, जतिन, अश्विनी, सुनील निषाद, दीपक तिवारी, हरिकेश, उज्वल, अनिमेष, शिवांकर, साकेत, आशुतोष पांडेय, अभिषेक सिंह, सिरताज बेग, आनंद गुप्त, सत्येंद्र तिवारी, विक्की यादव, सौरभ मिश्र समेत 71 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर नन्हेंलाल लोधी, देवेंद्र मिश्र, अखिलेश यादव, सौरभ मिश्र, परमार्थसेन चौधरी रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, मंजू वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटा। अस्पताल पार्क में आम का पौधा लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में सांसद अक्षयबर लाल गोंड, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष उत्तम गुप्त ने मरीजों को फल बांटा।

जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा ने किसानों एवं जवानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रभान सिंह संचित मुख्य अतिथि रहे। जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, राघवेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र मोहन आर्य, विजय सिंह, जीतेंद्र प्रताप सिंह, भरतलाल पांडेय, सतपाल सिंह, मनीष दुबे, ओमप्रकाश लोधी, सुनील श्रीवास्तव, रमेश मौर्य, अभिषेक वाल्मीकि रहे।

मिहींपुरवा में भाजपा नेता आनंद कुमार गोंड ने मंडल अध्यक्ष बलराम मौर्य के साथ पीएचसी उर्रा में मरीजों को फल बांटा। सेमरी मलमला स्वास्थ्य उपकेंद्र व नौबना में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण कुमार मदेशिया, शिव कुमार शुक्ल, साकेत पांडेय, चंद्रभूषण सिंह, सुरेश शर्मा, संजीव कुमार गोंड व तेज प्रताप मौर्य रहे। चर्दा में मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में पीएम का जन्मदिन कार्यालय बाबागंज पर मना। मुख्य अतिथि भाजपा नेता रमेश कुमार अमलानी व शिवपूजन सिंह ने केक काटा।

chat bot
आपका साथी