घर-घर जाकर सीएए की भ्रांतियां दूर करें कार्यकर्ता

संसू भिनगा(श्रावस्ती) नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर गुरुवार को भिनगा नगर में भाजपा नगर म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 06:09 AM (IST)
घर-घर जाकर सीएए की भ्रांतियां दूर करें कार्यकर्ता
घर-घर जाकर सीएए की भ्रांतियां दूर करें कार्यकर्ता

संसू, भिनगा(श्रावस्ती): नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर गुरुवार को भिनगा नगर में भाजपा नगर मंडल की बैठक की गई। इस दौरान इस विषय को लेकर जन जागरण के लिए रूपरेखा तय की गई। नगर मंडल अध्यक्ष विनोद साहू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में आमजन को जानकारी देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी एक फरवरी से जन जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। दस दिवसीय इस अभियान के तहत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रतिदिन दस परिवारों के साथ बैठक कर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम कौशल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

उधर सिरसिया मंडल अध्यक्ष कुंवर चंद पांडेय के आवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर नागरिकता संसोधन अधिनियम एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं हो घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय कैराती, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी