नेपाल से फरार माओवादी कमांडर भारत में गिरफ्तार

जासं बहराइच छह सालों से नेपाल पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे माओवादी कमांडर को सीमा स्थित रुपईडीहा पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया। पकड़े गए कमांडर को नेपाल कोर्ट ने अपहरण मामले में नौ साल की कैद व 25 लाख का जुर्माने की सजा भी सुनाई थी। पुलिस ने उसे नेपाल पुलिस अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 10:26 PM (IST)
नेपाल से फरार माओवादी कमांडर भारत में गिरफ्तार
नेपाल से फरार माओवादी कमांडर भारत में गिरफ्तार

जासं, बहराइच : छह सालों से नेपाल पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे माओवादी कमांडर को सीमा पर रुपईडीहा पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया। पकड़े गए कमांडर को नेपाल की अदालत ने अपहरण के मामले में नौ साल की कैद व 25 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई थी। पुलिस ने माओवादी कमांडर को नेपाल पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिया है।

एसओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि नेपाल राष्ट्र के बांके जिला निवासी निजामुद्दीन माओवादी कमांडर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में बांके जिले के जमुनहा थाना क्षेत्र के इंद्रपुर वार्ड नंबर तीन के रहने वाले हनीफ के मासूम बेटे मुन्नू अंसारी का उसने अपहरण कर लिया था। इस मामले में नेपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। दोष सिद्ध होने पर नेपाल की अदालत ने उसे नौ साल का सश्रम कारावास व 25 लाख रुपये जुर्माने का दंड सुनाया था। निजामुद्दीन पेशी के दौरान नेपाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कई सालों से नेपाल पुलिस उसकी तलाश थी। निजामुद्दीन भेष बदलकर भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में था। इसकी सूचना नेपाल पुलिस अधिकारियों ने भारतीय पुलिस को दी थी। शुक्रवार को माओवादी कमांडर नेपाली पुलिस को चकमा देकर भारतीय सीमा क्षेत्र में घुस गया। एसओ ने बताया कि सीमा क्षेत्र में घुसते ही उसे रुपईडीहा बार्डर पर स्थित प्रेम सेवा क्लीनिक के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलने पर माओवादी कमांडर को नेपाल पुलिस अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी