हॉकी इंडिया टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन

जासं, बहराइच : तमिलनाडु में हुए सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर लौटे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 12:25 AM (IST)
हॉकी इंडिया टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन
हॉकी इंडिया टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन

जासं, बहराइच : तमिलनाडु में हुए सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का इंदिरा स्टेडियम में स्वागत किया गया। हॉकी इंडिया की ओर से जिले के तीन खिलाड़ियों का सीनियर टीम में चयन किया गया था।

जिला क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी ने बताया कि शहर के मुहल्ला गुलामअली पुरा निवासी सनी गुप्ता व मुहल्ला काजीपुरा निवासी रज्जाक, अजमतुल्ला का नवीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल के लिए चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों ने सीमित संसाधन व कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। सात से 20 जनवरी तक तमिलनाडु के मुहम्मद शाहिद स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों को खेलना का मौका मिला। ऐसे कई खिलाड़ी हैं,जिनके हुनर को तराश कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। खेल कर पहुंचे तीनों खिलाड़ियों का साथियों ने स्वागत किया। इस मौके पर कोच कमाल अहमद ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

chat bot
आपका साथी