कार्यकर्ताओं को दिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों के टिप्स

पयागपुर(बहराइच) : गुरुवार को अरुण मेमोरियल हाईस्कूल अकरौरा में भाजपा के पयागपुर मंडल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 10:54 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को दिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों के टिप्स
कार्यकर्ताओं को दिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों के टिप्स

पयागपुर(बहराइच) : गुरुवार को अरुण मेमोरियल हाईस्कूल अकरौरा में भाजपा के पयागपुर मंडल के बूथ समितियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण ¨सह मुख्य अतिथि व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहे। सम्मेलन का उद्घाटन सांसद व विधायक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया।

सम्मेलन में सांसद व विधायक ने सेक्टरवार बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव की तैयारियों के टिप्स दिए। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव और गरीब के लिए किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। कहा कि भारत का मान-सम्मान देश व विदेश में मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है। पयागपुर विधायक त्रिपाठी ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर निशंक त्रिपाठी, सच्चिदानंद पाठक, महेंद्रनाथ पाठक, रणविजय ¨सह, संजीव ¨सह, बटे कृष्ण तिवारी, उमाशंकर तिवारी, विनय वर्मा, राम गोपाल शुक्ल, दिनेश प्रताप ¨सह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी