घर में पढ़ी नमाज, मांगी अमन की दुआ

जिले में लॉकडाउन की बंदिशों के बीच सोमवार को ईद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। घरों में लोगों ने नमाज अता की। शारीरिक दूरी का पालन कर एक-दूसरे को ईद पर्व की मुबारकबाद दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:04 AM (IST)
घर में पढ़ी नमाज, मांगी अमन की दुआ
घर में पढ़ी नमाज, मांगी अमन की दुआ

बहराइच : जिले में लॉकडाउन की बंदिशों के बीच सोमवार को ईद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। घरों में लोगों ने नमाज अता की। शारीरिक दूरी का पालन कर एक-दूसरे को ईद पर्व की मुबारकबाद दी। सुरक्षा को लेकर पुलिस मस्जिद व ईदगाहों पर मुस्तैद रही।

शहर में दरगाह शरीफ, सलारगंज समेत सभी मस्जिदों व ईदगाहों में तालाबंदी रही। मौलानाओं की अपील पर लोगों ने घरों में ईद की नमाज अता की। गले मिलने के बजाय दूर से ही एक-दूसरे को सलाम कर खुशियां बांटी। शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाया। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी सक्रिय रही।

नवाबगंज : नवाबगंज, मिर्जा फांटा, किशुन गांव, सतीजोर, बनकसही व आसपास के अन्य गांवों में ईद की नमाज लोगों ने अपने-अपने घरों में अता की।

रिसियामोड़ : वैश्विक महामारी व लॉकडाऊन के चलते जामा मस्जिद गंभीरवा बाजार, ईदगाह, किशुनपुर मीठा, मुसल्लमपुर में शारीरिक दूरी बनाकर पांच-पांच लोगों ने नमाज अता की। फखरपुर, रुपईडीहा, चित्तौरा, रामगांव, गजाधरपुर, जरवलरोड, कैसरगंज, मिहीपुरवा, नानपारा, महसी, बौंडी, पयागपुर, विशेश्वरगंज क्षेत्र में भी लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाई।

chat bot
आपका साथी