कृषि बिल विधेयक के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

कलेक्ट्रेट कूच कर रहे कांग्रेसियों को रोकने पर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:58 PM (IST)
कृषि बिल विधेयक के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
कृषि बिल विधेयक के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

बहराइच : केंद्र के कृषि बिल विधेयक के विरोध में शनिवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरे। हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को रोकने के लिए उठाए गए कदम से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरियर लगाए। इस दौरान पुलिस व कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की भी हुई। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को सौंपा गया।

केंद्र सरकार के लागू किए गए तीन कृषि बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन सभागार में बैठक की। इसके बाद कांग्रेसी ज्ञापन देने के लिए कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट की ओर कूच किए। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिग कर रखी थी। पुलिस ने आगे बढ़ने से कांग्रेसियों को रोका। इस पर दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि किसान उपज व्यापार एवं वाणिज्य विधेयक, किसान मूल्य आश्वासन अनुबंध व कृषि सेवाएं विधेयक आवश्यक वस्तु विधेयक केंद्र ने पारित किया है। यह तीनों विधेयक किसानों के हित में नहीं है। इससे पूंजीपतियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल इसे वापस लेना चाहिए। विधेयक के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए किए जा रहे कुचक्र पर भी कांग्रेस तल्ख दिखे। अजीत सिंह, अब्दुल मोईद खां, मनु देवी, मुनऊ मिश्र, हमजा शफीक, तारिक बेग, धर्मेंद्र चौधरी, फजल खां, मुहम्मद इमरान, राजन शर्मा, कुंवर श्रीवास्तव, महक शाह, सालिहा शाह, रामसेवक वर्मा, मनीष तिवारी, नदीम अहमद, कबीर, सुनील मौजूद रहे। खड़ंजा में पीली ईंटों के प्रयोग पर ग्रामीणों का विरोध

बहराइच : ग्राम पंचायत रजवापुर में खड़ंजा निर्माण में पीली ईंटों के प्रयोग का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करनेवालों में राजेश गुप्त, रामशंकर गुप्त, सुमित्रा, अवनीश, मोहित आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से गांव में पीले ईंटों से खड़ंजा लगाया गया है।

इस बाबत उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान का कहना है कि जो लगा रहा है, उसे लग जाने दो, वरना वो भी नहीं लगेगा।

chat bot
आपका साथी