पर्यावरण के लिए लाभकारी है नीम

बहराइच : किसानों की आजीविका में वृद्धि तथा कृषि कार्य में नीम और उसके उत्पाद लाभकारी हैं। इससे जैविक

By Edited By: Publish:Tue, 28 Oct 2014 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 28 Oct 2014 11:41 PM (IST)
पर्यावरण के लिए लाभकारी है नीम

बहराइच : किसानों की आजीविका में वृद्धि तथा कृषि कार्य में नीम और उसके उत्पाद लाभकारी हैं। इससे जैविक खेती व पर्यावरण दोनों को फायदा पहुंचता है। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नाबार्ड ने विशेश्वरगंज ब्लॉक के बालापुर आलू अनुसंधान केंद्र परिसर में एक जागरुकता तथा नीम पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यशाला का शुभारंभ उप्र क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड लखनऊ के महाप्रबंधक प्रभाकर बेहेरा ने किया। उन्होंने किसानों को नीम के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की जानकारी दी। कहा कि नीम पेड़ के जैविक व पर्यावरण महत्व है। नीम के संरक्षण के लिए इसके पौध को अधिक से अधिक संख्या में रोपने का आह्वान किया और लोगों को जागरुक करने की प्रेरणा दी। नीम विशेषज्ञ सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड आरएएस खंगार ने नीम एवं उसके उत्पादों का कृषि में वैज्ञानिक विधि में उपयोग में लाए जाने के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी। डीडीएम नाबार्ड राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में शीर्षस्थ संस्था होने के नाते किसानों में कृषि की नई तकनीकों, जैविक एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए जिले में नाबार्ड कई तरह के कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इसी क्रम में उप्र क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा किसानों की आजीविका में वृद्धि, कृषि में नीम तथा उसके उत्पादों के उपयोग के बारे में जागरुकता तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इलाहाबाद बैंक धनुही शाखा द्वारा प्रवर्तित राजाराम किसान क्लब के लिए एक परियोजना स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम का संचालन प्रगतिशील कृषक हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया। इस मौके पर उप्र क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक नवीन राय, जिला कृषि अधिकारी डॉ.धर्मराज, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ.संजय त्रिपाठी, उद्यान निरीक्षक आरके वर्मा, डॉ.बीएन सिंह, कृषक वसीम शेरवानी, रामफेर पांडेय, डॉ.हनुमान, ध्रुव कुमार, विजय राव, अवधेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी