आयुष मेले में जांची गई 170 मरीजों की सेहत

बहराइच : तहसील सदर में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयुष मेला लगा। इसमें 170 मरीजों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:28 PM (IST)
आयुष मेले में जांची गई 170 मरीजों की सेहत
आयुष मेले में जांची गई 170 मरीजों की सेहत

बहराइच : तहसील सदर में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयुष मेला लगा। इसमें 170 मरीजों की सेहत जांच उन्हें दवाएं वितरित की गईं। स्वस्थ रहने के जरूरी परामर्श भी दिया गया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.अशोक पांडेय ने बताया कि तहसील सदर में आयुष मेला आयोजित हुआ। इसमें त्वचा रोग, गठिया, बुखार, खांसी, पेट संबंधी 170 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। आयुर्वेद से गंभीर रोगों से निजात पाया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए योग भी कराया जा रहा है। खान-पान में भी सुधार लाकर रोगों से बचा जा सकता है। शिविर में योग प्रशिक्षक ने मरीजों को योग से निरोग होने के टिप्स भी दिए। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से भी मरीजों का उपचार किया गया। दवाएं भी बांटी गई। इस मौके पर जिला होम्योपैथ चिकित्साधिकारी डॉ.पीके श्रीवास्तव, डॉ.आशीष वर्मा, जयकर त्रिपाठी, शाहिद, सतई राम, सूर्य प्रताप ¨सह, अनिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी