केक काटकर अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

जासं, बहराइच : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 10:27 PM (IST)
केक काटकर अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन
केक काटकर अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

जासं, बहराइच : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में पदाधिकारियों ने केक काटकर खुशी मनाई। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम का योगदान सराहनीय रहा है। वे जन-जन के नेता के रूप में उभरे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर जुटे सपाइयों से अपील करते हुए कहा कि आज का दिन सपा कार्यकर्ताओं के लिए बेहद खास है। आज से पूरे मनोयोग से समाजवादी पार्टी की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। सपा छात्र संघ की ओर से हवन-पूजन कर उनके लंबी आयु की कामना की गई। इस दौरान पूर्व विधायक रामतेज यादव, जफरउल्ला खां बंटी, नदीमुल हक तन्नू, नंदेश्वर यादव, अजीत प्रताप ¨सह, विशाल पाठक, तौहीद अहमद समेत तमाम सपाई मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जन्मदिन पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया गया। इस मौके पर देवेश चंद्र मिश्र मजनू, विकासदीप वर्मा, शैलेश ¨सह शैलू, अनुज मिश्रा, अनुराग अवस्थी, प्रीतम ¨सह, दीपक चौरसिया, चंदन गुप्ता, विशाल पांडेय व अन्य मौजूद रहे। जरवल संवादसूत्र के अनुसार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कारी शकील, फुरकान अंसारी, शकील अहमद, उबैद अंसारी, रज्जब खां, प्रमोद कसौंधन, राकेश यादव समेत अन्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।

chat bot
आपका साथी