छात्र छात्राओं को दी विधिक जानकारी

By Edited By: Publish:Wed, 02 Nov 2011 09:45 PM (IST) Updated:Wed, 02 Nov 2011 09:45 PM (IST)
छात्र छात्राओं को दी विधिक जानकारी

कैसरगंज(बहराइच), तहसील विधिक सेवा समिति कैसरगंज के तत्वावधान में स्थानीय हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में लीगल एंड लिटरेसी क्लासेज के माध्यम से छात्र छात्राओं को विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य उमाकांत मिश्र तथा संचालन मुहम्मद अयाज ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में तहसीलदार देवेश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने भारतीय संविधान में प्रदत्त नागरिकों के मूलभूत अधिकार के बारे में छात्रों को बताया। शौकत अली एडवोकेट ने दहेज उत्पीड़न अधिनियम व घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के बारे में छात्र छात्राओं से विस्तार से बताया। अधिवक्ता वेद प्रकाश सिंह, इन्द्रसेन सिंह व गोरखनाथ सिंह ने भी छुआछूत अधिनियम किशोर अपराध एवं कानून अधिनियम, किशोर अपराध एवं कानून व मोटर अधिनियम के बारे में बताया। तहसीलदार देवेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के अन्त में विधिक साक्षरता के उद्देश्य एवं इसमें मिलने वाली प्रदत्त सुविधाओं के बारे में बताया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी