आग से तीन घर जले, लाखों का नुकसान

बहराइच : शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में तीन घर जल कर राख हो गए। आग की चपेट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 12:33 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 12:33 AM (IST)
आग से तीन घर जले, लाखों का नुकसान
आग से तीन घर जले, लाखों का नुकसान

बहराइच : शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में तीन घर जल कर राख हो गए। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के दुलंभा गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने लखनू व कोयली के मकान को आगोश में ले लिया। आग में दोनों की घर-गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। वहीं दूसरी ओर रामगांव थाना क्षेत्र के खसहा मोहम्मदपुर में आग की चपेट में आकर मेड़ई का घर जल गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से होने वाली क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने की बात कही।

chat bot
आपका साथी