सवा दो लाख बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

बहराइच : रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत जिला अस्पताल में फीता काटकर एडीएम ने किया। इस मौके प

By Edited By: Publish:Sun, 25 Sep 2016 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2016 11:59 PM (IST)
सवा दो लाख बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

बहराइच : रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत जिला अस्पताल में फीता काटकर एडीएम ने किया। इस मौके पर उन्होंने नवजातों को पोलियो की खुराक पिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक चलने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है। इस मौके पर सीएमओ कई पोलियो बूथों का निरीक्षण भी किया।

एडीएम विद्या शंकर ¨सह ने जिला अस्पताल में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस मौके पर सीएमओ डॉ.अरुण लाल व सीएमएस डॉ.डीके ¨सह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 1865 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। साढ़े सात लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य स्वास्थ्य महकमे ने रखा है। इसके लिए छह हजार स्वास्थ्य कर्मियों की तैनात की गई है। रविवार को अभियान का सच जानने के लिए सीएमओ ने सीएचसी जरवल मुस्तफाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 16, 30, 20, 21, 24 व 25, 57, 46, 86 बूथों का निरीक्षण किया। इन बूथों पर 140 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी थी। सीएमओ अरुण लाल ने बताया कि 26 से 30 सितंबर तक पर्यवेक्षण के लिए डॉ.अनिल कुमार, डॉ.अजीत चंद्रा, डॉ.पीके ¨सह, एके चौधरी, डॉ.आरपी यादव को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी