पयागपुर की सड़कों के बहुरेंगे दिन, शासन ने दी मंजूरी

बहराइच : पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के चार बदहाल मार्गों की विशेष मरम्मत को शासन ने स्वीकृति दे दी है

By Edited By: Publish:Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM (IST)
पयागपुर की सड़कों के बहुरेंगे दिन, शासन ने दी मंजूरी

बहराइच : पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के चार बदहाल मार्गों की विशेष मरम्मत को शासन ने स्वीकृति दे दी है। पयागपुर विधायक ने इन बदहाल मार्गों को ठीक कराने के लिए शासन को संस्तुति सहित पत्र भेजा था।

विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने पयागपुर में अभियंताओं के साथ सड़क निर्माण पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि कुरसहा-मोक्षद्वार संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत, बसनेरा संपर्क मार्ग, बुढ़नी भुलैया संपर्क मार्ग व चंद्रांवा से मुरावनपुरवा संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत की स्वीकृति शासन ने दे दी है। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस बदहाल मार्ग को ठीक कराने के लिए शासन स्तर पर अधिकारियों से पैरोकारी की थी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की सभी बदहाल सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाएगा। पयागपुर-हुजूरपुर मार्ग 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता इस मार्ग के नियमित कार्य प्रगति देख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी