जिसे कोरोना ने जकड़ा वो जागरूक बन गया, अब आप भी सुधर जाओ

लाकडाउन में लापरवाही चरम पर है। बाजारों में उमड़ रही भीड़ ने दहशत पैदा कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:40 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:40 PM (IST)
जिसे कोरोना ने जकड़ा वो जागरूक बन गया, अब आप भी सुधर जाओ
जिसे कोरोना ने जकड़ा वो जागरूक बन गया, अब आप भी सुधर जाओ

बागपत, जेएनएन। लाकडाउन में लापरवाही चरम पर है। बाजारों में उमड़ रही भीड़ ने दहशत पैदा कर दी है। लोग जागरूक न बनकर कोरोना फैलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन व्यापारियों तक कार्रवाई करने तक रुका हुआ है। जो लोग लापरवाही बरत रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बिना वजह घूमने वालों को आशीर्वाद दिया जा रहा है। कोई कार्रवाई न होने से लापरवाही ज्यादा बढ़ गई है। इससे भी बीमारी बढ़ रही है।

जिले में सरकार ने लाकडाउन लगा रखा है। इस दौरान बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की सीमित छूट दी गई, बाकी सभी को बंद रखने के निर्देश जारी किए। लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी थी। जिले में एक मई से अब तक लाकडाउन का पालन नहीं हुआ है। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद करके पालन किया किया, लेकिन लोगों की लापरवाही को नहीं रोका जा सका। तब से अब तक बादस्तूर आवाजाही जारी है। बाजारों में हालत बहुत खराब है। जो लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर लौटे हैं, वो जागरूक नागरिक बनकर कार्य कर रहे है, लेकिन लापरवाह लोगों को नहीं रोका जा रहा है।

सीएमओ डा. आरके टंडन ने कहा कि संक्रमित होते ही अस्पताल या घर में दस दिनों तक रहना पड़ेगा। दवा खानी पड़ेगी, आक्सीजन की कमी हो गई तो परेशानी भी उठानी पड़ेगी। इन सब परेशानियों से बचना है तो सभी को सावधानियां बरतें। लापरवाही से कोरोना बढ़ेगा और जागरूकता से घटेगा। इस कार्य में हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और प्रशासन का सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी