माता कालोनी में फायरिग, पथराव कई घायल, मची भगदड़

शहर की माता कालोनी में रुपये के लेनदेन के विवाद में सब्जी आढ़ती पर फायरिंग की गई। इस घटना से भगदड़ मच गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:50 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:50 AM (IST)
माता कालोनी में  फायरिग, पथराव कई घायल, मची भगदड़
माता कालोनी में फायरिग, पथराव कई घायल, मची भगदड़

बागपत, जेएनएन : शहर की माता कालोनी में रुपये के लेनदेन के विवाद में सब्जी आढ़ती पर जानलेवा हमला किया गया। फायरिग व पथराव से भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा।

बागपत की माता कालोनी निवासी हसीन सब्जी की आढ़ती है। वह बुधवार शाम 7.15 बजे अपने घर से मंडी में जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। बचाव में आए स्वजन व अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने पथराव भी किया। जिसमें कई लोग घायल हुए। इनमें मोहल्ले का युवक रियासत भी शामिल है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी आढ़ती उनसे रंजिश रखते है। पूर्व में भी आरोपित झगड़ा कर चुके है। आरोपितों ने जान से मारने की नियत से फायरिग की तथा धारदार हथियार से प्रहार व पथराव किया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। महिला, पुरुष व बच्चे मकानों व दुकानों में घु़स गए। आरोपित धमकी देते हुए चले गए। बाद में मोहल्ले में भीड एकत्र हो गए। सीओ ओमपाल सिंह व कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने भीड़ को लाठी फटकारकर खदेड़ा। एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि रुपये के लेनदेन को लेकर दो आढ़तियों में झगड़ा हुआ है। पत्थर लगने से एक-दो लोग घायल हुए है। फायरिग का आरोप गलत है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी