बूथ और सेक्टर को मजबूत करें बसपा के पदाधिकारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार को बड़ौत क्षेत्र के गांव में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:54 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:54 PM (IST)
बूथ और सेक्टर को मजबूत करें बसपा के पदाधिकारी
बूथ और सेक्टर को मजबूत करें बसपा के पदाधिकारी

बागपत, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार को बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव में आयोजित की गई।

बैठक में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियां कर रहे प्रत्याशियों से वार्ता की। सभी विधानसभा के पदाधिकारियों को जल्द अपने सेक्टर एवं बूथ कमेटी का रिवाइवल करने के निर्देशित किया गया। सभी को चुनाव की तैयारियां में जुट जाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी एडवोकेट वीरेंद्र जाटव, रामकुमार वर्मा और दयाराम सैन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने बताया कि अन्य पार्टियों से जुड़े कुलदीप व कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हाजी फिरोज, श्याम सुंदर गौतम, संतरा, बबलू कौशिक, हरपाल सिंह, राहुल, मांगेराम जाटव आदि मौजूद रहे। बसपा नेता समेत कई रालोद में शामिल, स्वागत

शुक्रवार को शहर के रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में एक दर्जन लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान रालोद के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर जगपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि रालोद किसानों का आंदोलन के लिए देश के विभिन्न कोनों में पहुंच कर सहयोग कर रहा है, इसलिए यहां भी किसानों को पार्टी को मजबूत करने के लिए जोर लगा देना चाहिए। पार्टी के प्रवक्ता अरुण तोमर उर्फ बोबी ने कहा कि रालोद की नीतियों से आकर्षित होकर किसान, मजदूर रालोद में शामिल हो रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाले बसपा के पूर्व जिला कोआर्डिनेटर व विधान सभा प्रभारी सुधीर तोमर समेत आधा दर्जन लोगों का स्वागत किया। बैठक में बामनौली में महापंचायत में अधिक से अधिक पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। पंचायत को पार्टी सुप्रीमो अजित सिंह संबोधित करेंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, राजेंद्र सिंह, मोहित मुखिया, इरफान मलिक, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, धनौरा सिल्वरनगर गांव में जिलाध्यक्ष डाक्टर जगपाल सिंह तेवतिया और सुधीर तोमर का स्वागत किया गया। रालोद नेता संजीव मान ने लोगों से बामनौली में राजा सलक्षणपाल की जयंती कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस दौरान राजेंद्र हेवा, पप्पण राणा, मनोज तोमर, यशवंत सिंह, राहुल कर्नल, अमित तोमर, विकसित, अरूण आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी