बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू : राजीव

स्वागत समारोह में नव नियुक्त जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा ने कहा कि परिश्रम सफलता की कुंजी है। परिश्रम से ही उन्नति के सोपान पर चढ़ा जा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 09:59 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jan 2020 06:10 AM (IST)
बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू : राजीव
बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू : राजीव

बागपत, जेएनएन। स्वागत समारोह में नव नियुक्त जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा ने कहा कि परिश्रम सफलता की कुंजी है। परिश्रम से ही उन्नति के सोपान पर चढ़ा जा सकता है। बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों में सामंजस्य होना बहुत जरूरी है, तभी पीड़ित को सस्ता, सुलभ न्याय मिल सकता है।

जिला बार एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को नव नियुक्त जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा का स्वागत समारोह किया गया। उनका सहारनपुर से बागपत स्थानांतरण हुआ है। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर, महामंत्री आजाद धामा आदि ने उनको शॉल भेंट कर सम्मान किया। इसमें अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बागपत की जनता को अधिवक्तागण के सहयोग से पारदर्शितापूर्ण न्याय मिले। उनके स्तर की जो भी समस्या होगी, वह उनका निदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से आह्वान किया है कि परिश्रम के साथ कार्य करें। आने वाला भविष्य उनका सुनहरा होगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, नरेंद्र पाल शर्मा, जयेश शर्मा, देवेंद्र आर्य, सुनील शर्मा, ओमपाल मान, मुकेश ढाका, नरेंद्र पंवार, जसपाल राणा, अमरपाल राणा, धर्मेंद्र काठा, इंद्रपाल गुर्जर, राजकुमार त्यागी, दयानंद शर्मा, रामअवतार शर्मा, संजय गौड़, महेंद्र बंसल, अतुल प्रशांत त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी