कांग्रेस ने बागपत से अनिल व बड़ौत से राहुल को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने बागपत सीट से अनिल देव त्यागी और बड़ौत से राहुल कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। इन प्रत्याशियों की घोषणा में कांग्रेस ने त्यागी ब्राहमण और पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 11:49 PM (IST)
कांग्रेस ने बागपत से अनिल व बड़ौत से राहुल को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने बागपत से अनिल व बड़ौत से राहुल को बनाया प्रत्याशी

बागपत, जेएनएन। कांग्रेस ने बागपत सीट से अनिल देव त्यागी और बड़ौत से राहुल कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। इन प्रत्याशियों की घोषणा में कांग्रेस ने त्यागी ब्राहमण और पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की है।

गुरुवार को कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। बागपत में ब्राह्मण त्यागी तथा पिछड़ा वर्ग के मतदाता की संख्या अच्छी खासी हैं। इसे ध्यान में रख कांग्रेस ने बागपत सीट से अनिल देव त्यागी को उतारा है। अनिल देव त्यागी बागपत के रहने वाले हैं और 1984 से कांग्रेस से जुड़े रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल में पश्चिम जोन के अध्यक्ष हैं। छात्र संगठन से जुड़े रहे और युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, बागपत शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहे थे।

बड़ौत सीट से घोषित प्रत्याशी राहुल ने हाल में जिला पंचायत सदस्य वार्ड 11 से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। वह पिछले एक साल से कांग्रेस से जुड़े हैं। उनके टिकट से बाकी दावेदारों को निराशा मिली। बता दें, कांग्रेस छपरौली से पहले ही जिलाध्यक्ष डा. युनूस चौधरी को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

---

बाग-31:: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने योगेश शर्मा

बागपत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गांव नंगला जाफराबाद के पूर्व प्रधान योगेश शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई है। सपाइयों की नाराजगी दूर करने की कवायद

बागपत: तीनों सीट रालोद के हिस्से जाने से सपाइयों में पनपी नाराजगी दूर करने की कवायद तेज हो गई है।

सपाई मान रहे थे कि बागपत की तीन सीटों में एक उनके हिस्से आएगी, लेकिन निराशा हाथ लगी। दो दिन पहले सपाइयों ने लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर यह बात रखी थी। अब पार्टी हाईकमान ने बागपत के प्रभारी वीर सिंह यादव को कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने में है। वह शुक्रवार को बागपत में पार्टी कार्यालय पर जिला संगठन और सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डा. सीमा यादव ने कहा कि सपाइयों में कोई नाराजगी नहीं है। गठबंधन उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने को टीम गठित की जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि नाराजगी नहीं है, हम गठबंधन उम्मीदवारों को जिताने को काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी