संप्रदाय विशेष के लोगों ने बरात पर बोला हमला, पांच घायल

जौहड़ी गांव में चढ़त में रुपये उठा रहे संप्रदाय विशेष के बचों को जब बरातियों ने एक साइड किया तो हंगामा खड़ा हो गया। संप्रदाय विशेष के लोगों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। कई बराती घायल हो गए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 10:11 PM (IST) Updated:Sat, 08 Jun 2019 10:11 PM (IST)
संप्रदाय विशेष  के लोगों ने बरात पर बोला हमला, पांच घायल
संप्रदाय विशेष के लोगों ने बरात पर बोला हमला, पांच घायल

संसू, बिनौली (बागपत) : जौहड़ी गांव में चढ़त में रुपये उठा रहे संप्रदाय विशेष के बच्चों को जब बरातियों ने एक साइड किया तो हंगामा खड़ा हो गया। संप्रदाय विशेष के लोगों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। कई बराती घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया।

जौहड़ी गांव में हरबीर की बेटी सरिता की सूप गांव से बरात आई थी। शनिवार की शाम चढ़त हो रही थी। डीजे पर बराती नाचते हुए संप्रदाय विशेष के लोगों के मोहल्ले में पहुंचे। बराती नोट उड़ा रहे थे और वहां दूसरे संप्रदाय के कुछ बच्चे रुपये उठा रहे थे। कुछ बरातियों ने बच्चों को एक साइड कर दिया। इसी बात को लेकर विशेष संप्रदाय के लोगों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला बोल दिया। बरात में शामिल पांच युवक घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जाम लगा दिया। वहां पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवा दिया। पुलिस घायल युवकों को सीएचसी ले गई और उपचार कराया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शादी की रस्म शुरू हुई। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को हिदायत दी गई है कि समझौते की बात करने वालों को भी चिह्नित करें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी