भाजपा नेताओं का धरना, छपरौली पुलिस निशाने पर

जागरण संवाददाता, बागपत: भाजपा नेता संजय खोखर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने छपरौली पुलिस की कार्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:10 PM (IST)
भाजपा नेताओं का धरना, छपरौली पुलिस निशाने पर
भाजपा नेताओं का धरना, छपरौली पुलिस निशाने पर

जागरण संवाददाता, बागपत: भाजपा नेता संजय खोखर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने छपरौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाते हुए धरना दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने 16 नवंबर को घर में घुसकर मारपीट करने शरारती तत्वों को अभयदान देकर पीड़ित परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। संजय खोखर समेत अन्य नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

मंगलवार की दोपहर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, छपरौली नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव खोखर, बड़ौत पालिका चेयरमैन अमित राणा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतेन्द्र खोखर व एडवोकेट रामपाल नेहरा समेत भाजपा के कई नेता व छपरौली के कस्बावासी कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि 16 नवंबर को कस्बे में कार व बाइक पर सवार असामाजिक तत्वों कई मकानों में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की थी। इन तत्वों ने ही एक अनीता पुत्री महलावत व मोनू पुत्र राजवीर को पीटा था। पुलिस ने जांच किए बिना पीड़ित परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भाजपा नेताओं ने डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार व एसपी शैलेश कुमार पांडेय से वार्ता की। नेताओं ने कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज दिखवाने व मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। डीएम व एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। जयकुमार, ¨बदु खलीफा, जसवीर सोलंकी, मनोज आर्य समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

ये है मामला

16 नवंबर को छपरौली कस्बा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की पत्नी अनीता ने हेवा गांव निवासी विकास, सूरज, नितिन, अंकुर, मयंक व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व बलवा करने के आरोप की तहरीर थाने में दी। उधर, हेवा गांव निवासी यशपाल ने थाने में तहरीर दी थी कि उसका भतीजा विकास पुत्र रविन्द्र किसी काम से छपरौली गया था। छपरौली कस्बे के धर्मेन्द्र, रोहित, अंकुर, अक्षय व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोककर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में विकास के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ नामजद व 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी