'भाजपा शासन में नहीं थी महंगाई'

By Edited By: Publish:Sat, 07 Apr 2012 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 07 Apr 2012 12:08 AM (IST)
'भाजपा शासन में नहीं थी महंगाई'

बागपत। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शुक्रवार को सिसाना रोड स्थित जैन धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, जिसके प्रथम अध्यक्ष पंडित अटल बिहारी वायपेयी बने। कहा कि अटल बिहारी की नेतृत्व वाली राजग सरकार ने देश में विकास की गंगा बहाई। किसान क्रेडिट कार्ड, सड़कों का जाल बिछाया गया। भाजपा की सरकार में ही गैस सिलेंडर को घर तक पहुंचाने की शुरुआत हुई। लेकिन कांग्रेस के अगुवाई वाली सरकार में गैस सिलेंडर मिलना तो दूर अन्य विकास कार्य भी नहीं हुए। आम आदमी रोटी के लिए तरस रहा है। इस दौरान भाजपा नेता राकेश गुप्ता, रजनीकांत गुप्ता आदि ने सपा सरकार की आलोचना की। इस मौके पर श्याम सुंदर गर्ग, ईश्वर भारद्वाज, उदित नारायण, कृष्णपाल सिंह, अजय शर्मा, शिव राज सिंह, दिनेश धामा, विकास शर्मा, शीतल प्रसाद आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी