कोहरे का कहर : बागपत में ईपीई पर कोहरे के कारण भिड़े 25 वाहन, 35 लोग घायल Bagpat News

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़के घना कोहरा होने के कारण एक के बाद एक 25 वाहन आपस में भिड़ते चले गए। हादसे में 35 लोग घायल हो गए

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 12:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 02:21 PM (IST)
कोहरे का कहर : बागपत में ईपीई पर कोहरे के कारण भिड़े 25 वाहन, 35 लोग घायल Bagpat News
कोहरे का कहर : बागपत में ईपीई पर कोहरे के कारण भिड़े 25 वाहन, 35 लोग घायल Bagpat News

बागपत, जेएनएन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भयंकर ठंड में कोहरे का कहर चारों ओर दिख रहा है। ऐसे में शानदार सड़क पर वाहन चालकों का जरा सा भी लापरवाह होना भी भारी पड़ रहा है। बागपत के खेकड़ा में रविवार ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा होने के कारण एक के बाद एक  25 वाहन ट्रक के कारण आपस में भिड़ते चले गए। 

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस पर आज हादसे के बाद वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना से वाहनों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वाहन से बाहर निकले दो युवक ट्रक की चपेट में आने से भी बाल बाल बचे। सूचना मिलने पर बागपत पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ वाहन निकल गए जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसों में 40 लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं तथा बच्चे भी हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण जाम लग गया। बताया जाता है कि एक कार के अचानक ब्रेक मारने के बाद ट्रक और फिर अन्य वाहन टकराते चले गए। 

रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक कोहरा छा गया। करीब साढ़े नौ बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे स्थित यमुना पुल पर कार ने अचानक ब्रेक लिए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कोहरे के कारण कार में टक्कर मार दी। इसके बाद एक एक कर 25 वाहन आपस मे टकराते रहे। वाहनों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक कार से बाहर निकले दो युवक ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बचे। बागपत पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ घायल वाहन लेकर निकल गए जबकि कई को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। घायल सूरज ने बताया कि वह मेरठ के मोदीपुरम से गुजरात के गांधीनगर जा रहा था। आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर आगे वाहन से हुई। ट्रक से बचने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ और कार ट्रक से जा भिड़ी। महेश, सूरज, मुरादनगर से देवव्रत, संजय, सोनू, उषा समेत चालीस लोग जख्मी हुए हैं। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। एनएचएआइ कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ कराकर यातायात सुचारु कराया। एसआइ संजीव शर्मा ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज कराया। कुछ घायल खुद की इलाज के लिए हरियाणा चले गए।

एसआइ संजीव कुमार ने बताया कि घायल होने वालों में विकास शर्मा, नरेश अग्रवाल राकेश फरीदाबाद से खाटू श्याम जा रहे थे। कार में राकेश की पत्नी रंजना और नरेश की पत्नी आशा भी थी।  सूरज व महेश निवासी मोदीपुरम बोलेरो में सवार होकर गुजरात के गांधीनगर जा रहे थे। मुरादनगर के देवव्रत चौधरी संजय व सोनू मुरादनगर से हरियाणा के सिरसा जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक 40 लोग घायल हुए हैं। कुछ को उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का साइड में  कराया, जिसके बाद यातायात का संचालन सुचारु हुआ। एसआई संजीव शर्मा का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक के कारण हादसा हुआ। हादसा उस समय हुआ जब तेज गति से चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसके बाद उसके पीछे चल रहे ट्रक और कारें भिड़ती चली गईं। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया। कुछ घायल खुद की इलाज को हरियाणा चले गए।

chat bot
आपका साथी