रमजान का पहला जुमा आज, व्यवस्था चाक-चौबंद

बागपत : रमजान माह का आज पहला शुक्रवार यानी जुमा है। रमजान में जुमे की नमाज अदा करने का विशेष महत्व ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jun 2017 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jun 2017 11:50 PM (IST)
रमजान का पहला जुमा  आज, व्यवस्था चाक-चौबंद
रमजान का पहला जुमा आज, व्यवस्था चाक-चौबंद

बागपत : रमजान माह का आज पहला शुक्रवार यानी जुमा है। रमजान में जुमे की नमाज अदा करने का विशेष महत्व है। इस दिन नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में बड़ी भीड़ उमड़ती है। जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस भी चुस्त है और व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। वहीं प्रशासन ने नगर निकायों को साफ-सफाई के साथ ही पानी व बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय ने कहा कि जुमे की नमाज के लिए काफी भीड़ रहती है, इसलिए पुलिस नजर रखेगी। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खयाल रखा गया है। पुलिस गश्त भी जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी