सांसद पर बिफरे अभ्यर्थी, होर्डिग तोड़ा

बड़ौत(बागपत) : जनता वैदिक डिग्री कालेज में हुई थल सेना भर्ती में पहुंचे कुछ युवाओं ने भाजपा सांसद डा.

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 11:40 PM (IST)
सांसद पर बिफरे अभ्यर्थी, होर्डिग तोड़ा

बड़ौत(बागपत) : जनता वैदिक डिग्री कालेज में हुई थल सेना भर्ती में पहुंचे कुछ युवाओं ने भाजपा सांसद डा. सत्यपाल ¨सह पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सांसद ने अपने करीबियों को भर्ती में मौका दिलाया है। विरोध में उन्होंने उनके होर्डिंग को तोड़कर जमकर हंगामा किया।

शुक्रवार को बड़ौत तहसील क्षेत्र के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान हजारों युवा दौड़, लंबाई आदि में पिछड़ गए तो सेना ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया, इससे क्षुब्ध होकर उनमें से अनेक ने भर्ती केंद्र के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने अपने जानकारों को पास कराया है। पहले से ही सब कुछ निर्धारित किया जा चुका था, भर्ती नाममात्र की गई है। वह भर्ती के लिए दिन-रात मेहनत करके यहां तक पहुंचे थे, लेकिन केंद्र के अंदर घुसते ही उनके अरमान पानी में बह गए। उन्होंने बिजरौल रोड पर लगे सांसद के एक होर्डिंग को भी तोड़ दिया। अभ्यर्थियों के अभिभावकों ने भी हंगामा किया तो पुलिस और सेना को लाठियां फटकारकर उन्हें भगाना पड़ा। कई घंटों तक यह गहमागहमी चलती रही। जवान बार-बार उन्हें दौड़ा लेते, लेकिन आक्रोश इतना था कि उन्होंने जवानों के साथ गाली-गलौच तक की।

बाद में जवानों ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें भर्ती केंद्र के पास से हटाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अफसरों के पसीने छूट गए। देर शाम तक भर्ती केंद्र के पास सेना, पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। खुफिया विभाग भी सतर्क रहा।

--

इन्होंने कहा..

जो लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं वह रालोद के हैं। मैंने न तो किसी की सिफारिश की है और न ही सेना अधिकारियों से कोई बात की है। क्षेत्र के सभी युवा मेरे बच्चे हैं। आरोप लगाने वालों की मानसिकता बेहद गलत है।

डा. सत्यपाल ¨सह, सांसद बागपत।

chat bot
आपका साथी