11 को एक दिन में लगेंगे एक लाख 27 हजार पौधे

बागपत : डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि जिले में 11 जुलाई को एक लाख 27 हजार 500 पौधे 29 स्थानों पर

By Edited By: Publish:Tue, 05 Jul 2016 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jul 2016 11:49 PM (IST)
11 को एक दिन में लगेंगे एक लाख 27 हजार पौधे

बागपत : डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि जिले में 11 जुलाई को एक लाख 27 हजार 500 पौधे 29 स्थानों पर रोपे जाएंगे। बताया कि दो दिन पूर्व गड्ढों के सामने पौधे रखवाए जाएंगे। एक दिन पूर्व प्लास्टिक काटने का कार्य कराया जाएगा। पौधरोपण के अगले दिन ¨सचाई का कार्य कराया जाएगा। 29 साइटों की देखभाल के लिए 29 अधिकारियों को नामित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी