ग्रेटर दिल्ली की मांग को ले पथिक सेना का धरना

जागरण संवाददाता, बागपत : पश्चिमी उप्र के 17 जिलों को दिल्ली राज्य में शामिल कर ग्रेटर दिल्ली बनाने क

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 06:36 PM (IST)
ग्रेटर दिल्ली की मांग को 
ले पथिक सेना का धरना

जागरण संवाददाता, बागपत : पश्चिमी उप्र के 17 जिलों को दिल्ली राज्य में शामिल कर ग्रेटर दिल्ली बनाने की मांग को लेकर पथिक सेना ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।

सोमवार को पथिक सेना संस्था की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहाकि पश्चिम उप्र के 17 जिलों को दिल्ली में मिलाकर ग्रेटर दिल्ली का निर्माण किया जाए। कहा कि उप्र विशाल राज्य है। छोटे राज्य खुशहाली और विकास दर में आगे निकल रहे हैं। अगर ग्रेटर दिल्ली का निर्माण होता है तो क्षेत्र का समग्र विकास होगा। प्रशासनिक प्रबंधन भी हो सकेगा। अध्यक्षता पूर्व विधायक चंद सिंह ने किया। इस मौके पर श्याम सिंह, दिनेश, नरेंद्र अग्रवाल, अरविंद सैन व अशोक तोमर, रामचंद्र, कविता, संजय शर्मा, महिपाल, रेखा, अमर पाल, आनंद, ओमवीर प्रधान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी