हादसे में युवक की मौत

रामपुरिया के राजीव रविवार सुबह अपनी मौसी के घर से पैदल वापस लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 12:25 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 12:25 AM (IST)
हादसे में युवक की मौत
हादसे में युवक की मौत

जेएनएन, उघैती (बदायूं): रामपुरिया के राजीव रविवार सुबह अपनी मौसी के घर से पैदल वापस लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, उसने दम तोड़ दिया।

राजवीर दिल्ली में मजदूरी करता था। दिल्ली से आने के बाद वह मौसी के घर बिल्सी के गांव दिधौनी गया था। रविवार सुबह वह मौसी के घर से पैदल लौट रहा था। घंसौली पीपरा महाराज गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में हैं। पुलिस ने उन्हें सूचना भेज दी है। थानाध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए राजवीर की इलाज दौरान मौत हुई।

chat bot
आपका साथी