खुशनुमा माहौल में मनाई गई बकरीद

ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार जिलेभर में खुशनुमा माहौल में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 01:49 AM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 01:49 AM (IST)
खुशनुमा माहौल में मनाई गई बकरीद
खुशनुमा माहौल में मनाई गई बकरीद

बदायूं : ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार जिलेभर में खुशनुमा माहौल में मनाया गया। मस्जिदों के अलावा ईदगाह में भी नमाज अता की गई। अल्लाह की राह में भैंस, बकरों को कुर्बान किया गया। छोटी-बड़ी सभी मस्जिदों में नमाजियों की बड़ी भीड़ दिखाई दी। ईदगाह पर तकरीर का दौर चला। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ घर आए मेहमानों का पकवानों से स्वागत किया गया।

सुबह होते ही बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक ने ईद की नमाज अता करने की तैयारी शुरू कर दी। शहर की ईदगाह शम्मी के साथ अन्य मस्जिदें भी नमाजियों से गुलजार रहीं। काजी-ए-जिला हजरत अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी के आस्ताना मदरसा आलिया कादरिया में सबसे पहले सुबह साढे़ छह बजे ईद-उल-जुहा की नमाज अता कराई गई। फिर शहर की जामा मस्जिद शम्मी व ईदगाह शम्मी समेत सभी मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अता कराई गई। ईदगाह शम्मी पर नमाज अदा कराने से एक घंटा पूर्व तकरीर का दौर चला।

अपनी तकरीर पेश फरमाते हुए काजी-ए-जिला के साहबजादे हजरत अल्लामा मौलाना अज्जाम मियां कादरी ने लोगों को मजहब-ए-इस्लाम के नेक रास्तों को बता कर उस पर चलने की हिदायत की। उन्होंने अपनी तकरीर में पेश फरमाया कि मजहब-ए-इस्लाम कभी भी किसी गलत काम को करने की इजाजत नहीं देता है। लोगों को चाहिए ऐसा कोई काम न करें, जिससे मजहब पर अंगुली उठे। तकरीर के बाद ईद की नमाज अता कराई गई और नमाज के बाद वतन व कौम की खुशहाली एंव सलामती कायम रहने के लिए अल्लाह से दुआ की गई। सांसद धर्मेंद्र यादव ने फोन कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ईदगाह पर लोगों से गले मिले। सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना डॉ.यासीन अली उस्मानी ने भी मुबारकबाद दी। डीएम दिनेश कुमार ¨सह, एसएसपी अशोक कुमार ¨सह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुस्तैद रहे।

भैंस, बकरों को किया अल्लाह की राह में कुर्बान

ईद-उल-जुहा कुर्बानी का त्योहार है इसमें हर साहिबे निसाब मुसलमान पर अल्लाह की राह में भैंस, पड्ढा, बकरी, बकरा आदि जानवरों की कुर्बानी करना फर्ज हुआ है। इसलिए लोग अपनी हैसियत के मुताबिक जानवर खरीदकर अल्लाह की राह में कुर्बान करते हैं। अधिकारी व पुलिस फोर्स रहा तैनात

ईद-उल-जुहा के मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के लिए नमाज के दौरान जनपद की मस्जिदों पर कुछ आला अधिकारी और पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। शहर की जामा मस्जिद शम्मी और ईदगाह शम्मी में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

chat bot
आपका साथी