हेलमेट पहनेंगे तभी पति को मिलेगी दीर्घायु

करवाचौथ के पर्व पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अभियान चलाकर ऐसे लोगों को हेलमेट पहनवाए जो अपनी पत्नी के साथ बाइक से बगैर हेलमेट के गुजर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:07 PM (IST)
हेलमेट पहनेंगे तभी पति को मिलेगी दीर्घायु
हेलमेट पहनेंगे तभी पति को मिलेगी दीर्घायु

फोटो - 17 बीडीएन - 10 जासं, बदायूं : करवाचौथ के पर्व पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अभियान चलाकर ऐसे लोगों को हेलमेट पहनवाए जो अपनी पत्नी के साथ बाइक से बगैर हेलमेट के गुजर रहे थे। इस दौरान महिलाओं के सामने पतियों को यह शपथ भी दिलाई गई कि वह बगैर हेलमेट के बाइक से नहीं निकलेंगे। उन्होंने हेलमेट के फायदे भी गिनाए साथ ही यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया। हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने पर खतरे से काफी हद तक बचा जा सकता है। कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही पति दीर्घायु प्राप्त करेंगे। साथ ही वाहन चलाते वक्त शराब का सेवन न करने को भी कहा गया।

chat bot
आपका साथी