धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ पर बवाल, थाने में पंचायत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास निर्माणाधीन धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने पर विवाद खड़ा हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 May 2018 01:49 AM (IST) Updated:Tue, 15 May 2018 01:49 AM (IST)
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ पर बवाल, थाने में पंचायत
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ पर बवाल, थाने में पंचायत

बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास निर्माणाधीन धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने पर विवाद खड़ा हो गया। धार्मिक स्थल बनवाने वालों ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी तो पुलिस आरोपित पक्ष को लेकर थाने आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक समझौते का प्रयास चलता रहा। समझौता होने के बाद पुलिस ने उनको घर भेज दिया।

न्यू आदर्श नगर कालोनी में सभी की सहमति से धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार की सुबह पड़ोसी पप्पू के बेटे अंकित और उसकी मां ने अपना दरवाजा बंद होने की बात कहते हुए धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचा दिया। उसका कहना था कि धार्मिक स्थल के निर्माण के बाद उनके घर का रास्ता बंद हो जाएगा। धार्मिक स्थल के टूटने की बात सामने आने के बाद सभी आक्रोशित हो उठे। मौके पर लोग हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही एसएचओ सिविल लाइंस देवेश ¨सह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आए। इसके बाद मुहल्ले के तमाम लोग पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच जद्दोजहद चलने लगी।

वर्जन ..

दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। विवाद शांत करने के लिए आरोपित पक्ष को हिरासत में लिया गया। थाने आकर दोनों पक्षों में सहमति हो गई। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई से मना कर दिया।

- देवेश ¨सह, एसएचओ सिविल लाइंस

chat bot
आपका साथी