सुरीली आवाज वाली प्राची बनीं कला उत्सव की विजेता

कला उत्सव में अपनी सुरीली आवाज के दम पर प्राची विजेता बनीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 06:08 AM (IST)
सुरीली आवाज वाली प्राची बनीं कला उत्सव की विजेता
सुरीली आवाज वाली प्राची बनीं कला उत्सव की विजेता

जेएनएन, बदायूं : राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दो दिवसीय कला उत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पहले दिन विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की संगीत प्रतियोगिता कराई गई। किसी ने गाना गाया तो किसी ने तबला व अन्य वाद यंत्र बजाए। सिगलर मिशन ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची गौतम की सुरीली आवाज ने पहला स्थान प्राप्त किया। गायन के समय उनके साथ मेज पर एक स्केल व उंगली के सहारे आवास निकालने वाली छात्रा अलीशा के प्रदर्शन को सहारा गया। बुधवार को सुबह 10 बजे से नृत्य व पेंटिग प्रतियोगिता कराई जाएगी।

निर्देशानुसार पहले दिन स्वर संगीत और वाद संगीत की प्रतियोगिता कराई जानी थी लेकिन स्वर संगीत के लिए ही छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया और वाद संगीत की प्रतियोगिता के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने प्रधानाचार्यों को उनके कॉलेज के प्रतिभागी भेजने को कहना पड़ा। तब प्रतियोगिता शुरू हो सकी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सिगलर मिशन ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, उझानी के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी ने दूसरे दिन समय से पहुंचने का आह्वान किया है।

chat bot
आपका साथी